02
Nov
कुमाऊं चम्पावत। जानकारी के अनुसार पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन लोहाघाट के देवखुरा के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया । हादसे में महेशराम (55) पुत्र मोती राम निवासी भूमाड़ी की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से ड्राइवर पंकज पुत्र प्रकाश निवासी करौली की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा होता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से निकालकर निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।…
