Blog

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट की…

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट की…

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये विद्यार्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पूरा मन लगाकर करें। जीवन में समय का सबसे अधिक महत्व होता है, इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के विद्यार्थियों ने कहा कि वे दो…
Read More
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेसः नया रिकॉर्ड बना सकता है उत्तराखंड

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेसः नया रिकॉर्ड बना सकता है उत्तराखंड

देहरादून, 10 दिसंबर: वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखंड नया रिकॉर्ड बना सकता है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन से ऐसे संकेत उभर रहे हैं। अभी तक साढ़े छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होना है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे। जिस हिसाब से रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक ही डेलीगेट्स की उपस्थिति रहने पर उत्तराखंड के नाम एक उपलब्धि दर्ज होना तय है। वर्ष 2002 से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन हो रहे हैं। इस बार…
Read More
रुद्रप्रयाग जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति का गठन…

रुद्रप्रयाग जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति का गठन…

रुद्रप्रयाग: जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति कार्तिकेय-कनकचौरी ग्राम पारिस्थितिकीय पर्यटन समिति का गठन कर दिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में 07 सदस्यीय पर्यटन समिति का गठन किया गया है। समिति प्राकृतिक संसाधन, जैव-विविधता, पारिस्थिकीय तंत्र की सुरक्षा करने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करने का कार्य करेगी। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि कार्तिक स्वामी, नैनादेवी आरक्षित संरक्षित वन क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यटन के मध्यनजर तथा वनों की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु पर्यावरण विकास समिति का गठन किया गया है। समिति के द्वारा इकोफ्रेंडली कार्य किये जायेगे एवं…
Read More
बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग

बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग

देहरादून, 09 दिसंबर: आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होने जा रहा है। इस दौरान आयुर्वेद पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बडे़ अवसर पर पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के…
Read More
उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में जी.आर.डी के पांच छात्र-छात्राओं को मिलें मेडल…

उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में जी.आर.डी के पांच छात्र-छात्राओं को मिलें मेडल…

देहरादून: राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून के पांच छात्र छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट में झण्डे गाड़ दिए है ! जिन्हे आज उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में मेरिट मैडल मिलें ! बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की शिवानी नेगी ने पुरे उत्तराखंड को टॉप किया है उन्हें सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मैडल मिला ! साथ ही भाव्या गुप्ता को ऍम.फार्मा (फार्माकोलॉजी) में गोल्ड मेडल, आरती कुमारी पांडेय को ऍम.फार्मा (फार्मासुटीक्स) में गोल्ड मेडल, ऊर्वशी गर्ग को ऍम.फार्मा (फार्माकोलॉजी) में सिल्वर मैडल एवं अयुश कश्यप को बी.टेक…
Read More
आयुक्त ने रैनबसेरों में बाटें कंबल, निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें सुव्यवस्थित पाई गई…

आयुक्त ने रैनबसेरों में बाटें कंबल, निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें सुव्यवस्थित पाई गई…

नैनीताल : शीतकाल मे ठंड से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने रैन बसेरों में आवश्यक सुविधायें मुहैया कराये जाने व गरीब तथा जरूरत मंद व्यक्तयों को कम्बल वितरित किये जाने हेतु मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सोमवार की देर सायं आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने नगर निगम हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नगर में संचालित राजपुरा स्थित महिला एवं पुरूष रैन बसेरोें की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में जलाये जा रहे अलाव का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दर्शन कार्यक्रम, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दर्शन कार्यक्रम, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन,जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 94 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में भूमि संबंधी शिकायत, भूमि कब्जा, खसरा नम्बर दुरूस्ती, वृक्षो का अवैध कटान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, आपसी विवाद, नगर निगम, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, समाज कल्याण, पुलिस आदि विभागों  से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुगमता को सर्वोपरि रखते हुए जनसमस्याओं को समयबद्धता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें, जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से सुने तथा इसके लिए अपने अधीनस्थों को भी निर्देशित…
Read More
कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

  उत्तराखण्ड,देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मेें पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिन को बडे धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में बड़ी संख्या में एकत्र होकर श्रीमती सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ मिष्ठान वितरण एवं केक काट कर कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी…
Read More
आज 9 दिसंबर को सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या रहा भाव…

आज 9 दिसंबर को सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या रहा भाव…

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। सोमवार, 9 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो गोल्ड के प्राइस में लगभग 380 रुपये की गिरावट देखी गई है। चांदी की बात करें तो सोमवार को कीमत 100 रुपये गिरकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77.760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बता दें कि इस दौर में गोल्ड का महत्व लगातार बढ़ता…
Read More
कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, किसान जागरूकता कार्यक्रम

कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, किसान जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून, 9 दिसम्बर 2024। कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा देहरादून जिले के सिरवालगढ़ गाँव में एकल दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि विधियों, उनके अधिकारों, जैविक कृषि और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कमलागिरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि कमलागिरी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल किसानों को जानकारी देना नहीं है, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
Read More