Blog

देहरादून: शीतकालीन यात्रा व्यवस्था के लिए डीएम ने तय की विभागों की  जिम्मेदारी….

देहरादून: शीतकालीन यात्रा व्यवस्था के लिए डीएम ने तय की विभागों की जिम्मेदारी….

देहरादून: मसूरी में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखना एवं आम जनता, आगन्तुकों एवं पर्यटकों की सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्काल उपाय किये जाने के दृष्टिग्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किये गए हैं। हाथी पांव (जार्ज एवरेस्ट रोड), बस्साघाट एवं कुठालगेट पर अस्थायी तथा किंक्रेग पर स्थायी रूप से सेटेलाइट पार्किंग विकसित करने तथा निर्मित पार्किंग स्थल को वाहनवार विभक्त करते हुए प्रदर्शित किया करने एवं वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क किये जाने का दायित्व अधि०अभि०…
Read More
आगामी नागर निकाय चुनाव को लेकर बागेश्वर डीएम ने की महत्वपूर्ण बैठक

आगामी नागर निकाय चुनाव को लेकर बागेश्वर डीएम ने की महत्वपूर्ण बैठक

बागेश्वर: आगामी नागर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने नामित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसलिए नामित सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को तत्परता के…
Read More
पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल…

पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल…

रुद्रप्रयाग: आज दोपहर लगभग 1:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग के न्यू बस अड्डे के समीप पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग, जिसे सिंचाई खंड द्वारा बनाया जा रहा था, अचानक ढह गई। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायलों में शामिल हैं: अफसर आलम (पुत्र मोहम्मद हुसैन), उम्र 40 वर्ष, निवासी मुशल नगर, किशनगंज (बिहार)। विकास (पुत्र विनोद), उम्र 22 वर्ष, निवासी बालेकी, यूसुफपुर, हरिद्वार। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्व. बडोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें…
Read More
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगकर इस्तीफा दे गृहमंत्री अमित शाह – गुरदीप सिंह सप्पल 

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगकर इस्तीफा दे गृहमंत्री अमित शाह – गुरदीप सिंह सप्पल 

  देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर पर संसद में दिए बयान पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि संविधान के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर संसद सत्र के दौरान संविधान पर व्यापक चर्चा हुई। इस चर्चा में सभी दलों के सांसदों ने अपनी बात रखी। इसी दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर के संदर्भ में ऐसा बयान दिया जिसने पूरे देश की जनता को आहत किया। उन्होंने कहा, “अंबेडकर-अंबेडकर कहना जैसे फैशन बन गया है। इतनी बार ईश्वर का…
Read More
अपर सचिव सी. रविशंकर ने गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपर सचिव सी. रविशंकर ने गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तरकाशी। अपर सचिव सी. रविशंकर ने आज गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता है। गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुजनों को हर्षिल क्षेत्र के मनोरम नैसर्गिक सौंदर्य के साथ ही बर्फबारी और तप्तकुंड के गर्मपानी के अनूठे अहसास से रूबरू होने का सुअवसर भी मिलता है, जो शीतकालीन यात्रा का विशेष आकर्षण है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का…
Read More
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड,देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर निकाय चुनाव की विधिवत घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तराखंड राज्य के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्धारित कार्यक्रम जारी किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 27 दिसंबर, 2024 से प्राप्त किए जा सकेंगे, नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 24 है। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच…
Read More
मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी…

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संजय ड्राइव, सागर, मध्य प्रदेश में आयोजित लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार को एक वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश की पवित्र भूमि में जन्म लेकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले भारत रत्न, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को कोटि-कोटि नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा लाखा बंजारा झील के पुनर्निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित…
Read More
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इस दिन होंगे निकाय चुनाव, अधिसूचना जारी…

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इस दिन होंगे निकाय चुनाव, अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड निकाय चुनाव की राज्य चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में निकाय चुनाव 23 जनवरी को होंगे जबकि परिणाम 25 जनवरी को घोषित किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की तिथि 27 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2024 तक है। 31 दिसम्बर से 1 जनवरी 2025 तक पत्रों की जांच की जायेगी। नाम वापसी तिथि दो जनवरी 2025 है निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि 3 जनवरी 2025 रहेगी। यानि 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में मतदान किया जाएगा और 25 जनवरी को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।…
Read More
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को संचार रणनीतियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिष्ठित “जनसंपर्क के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने निगम की इस उपलब्धि पर कहा कि “टीएचडीसी हमेशा अपनी ब्रांड इमेज और संचार रणनीतियों को बढ़ाने में सक्रिय रहता है। हमारे ब्रांडिंग के प्रयास राष्ट्र को 24X7 किफायती बिजली उपलब्ध कराने के मिशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह पुरस्कार प्रगति और नवाचार के प्रति हमारे समर्पण का ही…
Read More