27
Jun
उत्तरकाशी: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) प्रशांत आर्य ने विकासखंड भटवाड़ी में पंचायत चुनाव हेतु बनाए गए नामांकन कक्ष,मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को मतगणना स्थल तक लाने एवं वापस ले जाने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने बैरिकेडिंग कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं पेयजल,शौचालय,विद्युत एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनाएं गए रैम्प आदि व्यवस्था…
