02
Nov
देहरादून,2 नवम्बर, 2025. राज्य स्थापना रजत जयन्ती समारोह के अंतर्गत दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून में दूसरे दिन विभिन्न रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पुस्तक मेला एवं बाल गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह की दूसरी श्रृंखला का भाग है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। इन पुस्तकालय में लगे पुस्तक मेले में आज भी लोगों ने पुस्तकों की खरीददारी की. ज्ञातव्य है कि यहां प्रकाशकों ने उत्तराखंड की संस्कृति, समाज, लोक जीवन और इतिहास से जुड़ी पुस्तकें विक्रय हेतु रखी हैं। यह…
