05
Feb
हरिद्वार 05 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम मैदान में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रह्मगिरी महाराज सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के जीवंत प्रतीक थे । जिनका जीवन सेवा, त्याग और करुणा को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्मा और धर्मगुरु समाज को दिशा देने वाले स्तंभ हैं, जो राष्ट्र और संस्कृति के संरक्षण में अमूल्य योगदान देते हैं। ब्रह्मगिरी महाराज ने आध्यात्मिक ज्ञान को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए भारत माता मंदिर की स्थापना की, जो आज भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है।…
