admin

2489 Posts
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को साकार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह संवाद राज्य की 25 वर्षों की प्रगति और आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करने वाला सशक्त मंच सिद्ध हुआ। संवाद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, युवा नवाचारक, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े उद्यमी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। इन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार की योजनाओं,…
Read More
स्वरोजगार उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे जिलाधिकारी

स्वरोजगार उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे जिलाधिकारी

राज्य स्थापना दिवस के दिन आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय आरम्भ करने वाले नवउद्यमियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे। उत्तरकाशी जोशीयाडा में श्री जसपाल पंवार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जिम खोला है जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा किया गया। उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोशीयाडा में अन्य दो उद्यमी श्री सौरभ भट्ट लाइब्रेरी संचालक तथा श्री शिवम संतरी अर्बन कैफे संचालक है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा इन उद्यमियों के द्वारा संचालित व्यावसायिक इकाइयों का भ्रमण किया गया। ये सभी जनपद के निवासी हैं तथा स्वरोजगार से…
Read More
पीएम फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों को 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

पीएम फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों को 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून आगमन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (क्ठज्) के…
Read More
प्रधानमंत्री जी ने किया ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री जी ने किया ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के मुख्य समारोह में आज देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगभग ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। FRI परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री जी ने गढ़वाली–कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नौ नवंबर का दिन उत्तराखण्डवासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखण्डवासी को गर्व का अहसास कराता है। प्रधानमंत्री ने…
Read More
राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों…
Read More
देहरादून में भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा का जोरदार स्वागत

देहरादून में भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा का जोरदार स्वागत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस टीम में उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा भी थी, जिन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन किया। सीएम धामी ने टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। आज स्नेह दून पहुंची हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ उन्होंने मुलाकात की है। उनके साथ काफी अच्छा अनुभव उनका रहा है। उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। वहीं राज्य…
Read More
क्लाइमेट चेंज की मार, हेल्थ पर वार, रिपोर्ट ने दिखाया फंडिंग का भार

क्लाइमेट चेंज की मार, हेल्थ पर वार, रिपोर्ट ने दिखाया फंडिंग का भार

गर्मी बढ़ रही है, बिमारियाँ भी। मगर इलाज के लिए पैसा नहीं। adelphi की नई रिपोर्ट बताती है कि जिस वक्त जलवायु संकट हमारी सांसें, हमारी धड़कनें और हमारे शरीरों पर असर डाल रहा है, उसी वक्त दुनिया की हेल्थ फंडिंग अब भी ‘क्लाइमेट ब्लाइंड’ बनी हुई है। रिपोर्ट का कहना है कि 2050 तक क्लाइमेट चेंज से 1.56 करोड़ लोगों की जान जा सकती है, लेकिन अब तक वैश्विक क्लाइमेट फाइनेंस का सिर्फ 0.5% हिस्सा ही हेल्थ सेक्टर तक पहुँचा है। 2004 से अब तक यह रकम कुल मिलाकर सिर्फ 173 मिलियन डॉलर रही है। यह कुल अनुकूलन फाइनेंस…
Read More
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, अगले पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, अगले पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और शीत लहर चल रही है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय उथला कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने में संभावना है। जबकि 13 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि पर्वतीय जिलों में सामान्य तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड…
Read More
उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर मुख्यमंत्री धामी ने एफ आर आई में लिया तैयारियों का जायजा

उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर मुख्यमंत्री धामी ने एफ आर आई में लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। और कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी इसको संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता…
Read More
किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री

किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता के प्रगतिशील कृषक व लखपति दीदीयों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आये सभी किसानों को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि किसान भाईयों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी है और उनका…
Read More