09
Sep
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में उन्होंने यूकॉस्ट के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पांचवें अन्तरराष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों में किया जाएगा।सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में हर वर्ष 02 सितम्बर को बुग्याल संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। कहा कि जलवायु परिवर्तन…