11
Sep
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार एवं शिविर कार्यालय में विभागवार जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आज लोनिवि, कृषि विभाग, उद्यान, भेषज, गन्ना विकास पशुपालन, दुग्ध विकास, सहकारिता, रेशम विकास, मत्स्य आदि विभागों की जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कृषि, उद्यान, लोनिवि आदि निर्माण दायी विभागों की प्राप्त होने वाली योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि योजनाओं की डुप्लीकेसी होने पर प्रदर्शित हो सके। कृषि यंत्रीकरण…