admin

2647 Posts
सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए, आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार 29 जून को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्यारा आयोजित की जा रही उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) – 2025 में शामिल…
Read More
तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण

तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण

वर्तमान वर्षा ऋतु के दौरान ग्राम मचकंडी के गोबला तोक में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आज तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को 06 राशन किट, 05 टेंट एवं तिरपाल वितरित की गई। राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल आदि शामिल थे, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। टेंट एवं तिरपाल की व्यवस्था अस्थायी आश्रय हेतु की गई, जिससे प्रभावित लोग सुरक्षित रह सकें। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग एवं तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावितों को हर…
Read More
पीड़ितों को मिले न्याय, समय से वितरण करे राहत एवं आर्थिक सहायता- सीडीओ

पीड़ितों को मिले न्याय, समय से वितरण करे राहत एवं आर्थिक सहायता- सीडीओ

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1995 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2021 से अभी तक पीड़ितों के प्राप्त प्रकरणों और उनको राहत व आर्थिक सहायता वितरण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करते हुए पीड़ितों को राहत प्रदान की जाए। सीडीओ ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि विगत पांच वर्षो में अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत…
Read More
उत्तरकाशी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां किया निरीक्षण

उत्तरकाशी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां किया निरीक्षण

उत्तरकाशी: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) प्रशांत आर्य ने विकासखंड भटवाड़ी में पंचायत चुनाव हेतु बनाए गए नामांकन कक्ष,मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को मतगणना स्थल तक लाने एवं वापस ले जाने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने बैरिकेडिंग कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं पेयजल,शौचालय,विद्युत एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनाएं गए रैम्प आदि व्यवस्था…
Read More
पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना ही यह गांठ बांध ले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, नाफरमानी बर्दाश्त नही की जाएगी। जनमानस से…
Read More
डीएम के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी

डीएम के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दो दिनों में पेट्रोलिंग के दौरान पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी, तहसील चौक और डोईवाला से भिक्षावृत्ति में लिप्त 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसमें 05 बालक और 01 बालिका शामिल है। प्रशासन की टीम अब तक 265 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति, कूडा बीनने और बाल मजदूरी से रेस्क्यू कर चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर रोक…
Read More
आगामी कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक आयोजित

आगामी कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मुख्य सचि आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के उच्चाधिकारियों द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ मेला आस्था एवं श्रद्धा का बहुत बड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल एवम् सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभाग चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी राज्यों से रियल टाइम कॉर्डिनेशन…
Read More
सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर…
Read More
तिब्बती मार्केट, परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग भी हैं तैयार, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे जनमानस को समर्पित

तिब्बती मार्केट, परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग भी हैं तैयार, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे जनमानस को समर्पित

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा रही है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। शुरूआती चरण में यह जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की स्टॉफ पार्किंग, तिब्बती मार्केट, परेडग्रांउड में तैयार की गई हैं। कोरोनेशन में पार्किंग संचालन के लिए तकनीकि आपरेटर भी दे दिया गया है, जो पार्किंग को आपरेट कर रहा है। इन पार्किंग के तैयार होने से जहां जनमानस को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी वहीं शहर को जाम से भी निजात मिलेगा। परेडग्राउड पार्किंग क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट 132 वाहन…
Read More
भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग, एनएच, वैप्कोस और बीआरओ के अधिकारियों को भू-स्खलन संभावित संवेदनशील स्थलों के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस विभाग को सुरक्षा कर्मियों को तैनात किए जाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विशेषकर कपकोट क्षेत्र में भू-स्खलन की घटनाएँ अधिक हो रही हैं। इससे आम जनमानस, यात्रियों और वाहन चालकों की आवाजाही अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।…
Read More