admin

2647 Posts
देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम में 105 शिकायतें प्राप्त हुई

देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम में 105 शिकायतें प्राप्त हुई

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 105 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित एवं आपसी विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, दुग्ध, विद्युत, पेयजल निगम, सिचंाई, आर्थिक सहायता, एनएच 72 मुआवजा दिलाने आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने के शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए। महिला…
Read More
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती, आ गया नोटिफिकेशन

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती, आ गया नोटिफिकेशन

इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करना कुछ युवाओं का सपना नहीं, ये एक जुनून, जज्बा और लगन है। जो खुद को देश के प्रति समर्पित करने का गौरव पाना चाहते हैं। अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहते हैं तो आपके लिए नई भर्ती निकली है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु INTAKE 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर इस नई भर्ती के आवेदन 11 जुलाई 2025 शुरू होंगे। लास्ट डेट 31 जुलाई तक आप फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। अग्निवीर वायु भर्ती का फॉर्म 12वीं पास साइंस और आर्ट्स दोनों विषय के अभ्यर्थियों के…
Read More
रुद्रप्रयाग: प्रशासन की सक्रियता से सुगम निर्वाचन की दिशा में अहम बैठक सम्पन्न

रुद्रप्रयाग: प्रशासन की सक्रियता से सुगम निर्वाचन की दिशा में अहम बैठक सम्पन्न

रुद्रप्रयाग: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजन एवं सभी वर्गों के लिए सुगम, समावेशी और सुलभ निर्वाचन की दिशा में जारी निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, एवं अन्य विशेष आवश्यकता वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल मतदाता सूची, पिक एंड ड्रॉप सुविधा आदि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह…
Read More
रुद्रप्रयाग जनपद के 6 सांस्कृतिक दलों का हुआ पंजीकरण

रुद्रप्रयाग जनपद के 6 सांस्कृतिक दलों का हुआ पंजीकरण

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित गीत एवं नाट्य योजना के अन्तर्गत शासन की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों तथा कार्यकलापों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु दिनांक 13 से 20 मई, 2025 तक देहरादून में तथा दिनांक 26 से 30 मई, 2025 तक हल्द्वानी (नैनीताल) में चयन परीक्षण/साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसके उपरांत सांस्कृतिक दलों का पंजीकरण एवं संचालन नियमावली – 2002 में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत उक्त चयन परीक्षण/साक्षात्कार के आधार पर उपयुक्त पाए गए सांस्कृतिक दलों का आगामी 03 वर्षों की अवधि के लिए नियमावली में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के…
Read More
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, 18 किमी दूर मिले 2 मजदूरों के शव, 7 की तलाश

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, 18 किमी दूर मिले 2 मजदूरों के शव, 7 की तलाश

यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बीती रात बादल फटा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। वहीं सिलाई बैंड के पास भूस्खलन में लापता दो मजदूरों के शव 18 किमी दूर यमुना नदी तट पर तिलाड़ी शहीद स्मारक के समीप मिले हैं। पुलिस द्वारा दोनों शवों को नौगांव सीएचसी ले जाया गया, जबकि 7 मजदूरों की खोजबीन जारी है। लापता मजदूरों में 5 नेपाली मूल, 3 देहरादून और 1 उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बादल…
Read More
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए हैं। वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद…
Read More
प्रसिद्ध मौण मेला इस साल भी जौनपुर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया गया

प्रसिद्ध मौण मेला इस साल भी जौनपुर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया गया

उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय परंपराओं को जीवित रखने वाला प्रसिद्ध मौण मेला इस साल भी जौनपुर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। मेले में यमुना घाटी, अगलाड़ घाटी और भद्री घाटियों के दर्जनों गांवों के साथ ही समीपवर्ती जौनसार के अलावा मसूरी व विकासनगर के लोग शामिल हुए, सभी ने नदी में उतरकर मछलियां पकड़ी। वहीं, मौण मेले में ढोल-दमाऊ की थाप पर ग्रामीण ने पारंपरिक नृत्य भी किया। लालूर पट्टी खैराड़, नैनगांव, मरोड़, मताली, मुनोग, कैथ और भूटगांव के ग्रामीण टिमरू या तिमूर के पाउडर लेकर ढोल-दमाऊं के साथ अगलाड़ नदी के मौण कोट नामक…
Read More
दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर

दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’ बनाया जाएगा। भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से यह मामला अधर में लटका था। पहली ही बैठक में डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए स्टेट रेफरल…
Read More
घोलतीर बस दुर्घटना मामले में एडीएम श्याम सिंह राणा ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर किया सर्च अभियान का नेतृत्व

घोलतीर बस दुर्घटना मामले में एडीएम श्याम सिंह राणा ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर किया सर्च अभियान का नेतृत्व

जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर आकर इस अभियान का नेतृत्व किया और पूरी प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में जनपद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, डीडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो घोलतीर से लेकर श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील तक सर्च कर रही हैं। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने पहले ही छह टीमों…
Read More
कुरुड़ और देवराड़ा को यात्रा के मानचित्र पर अंकित करें सरकार

कुरुड़ और देवराड़ा को यात्रा के मानचित्र पर अंकित करें सरकार

मां नन्दा राजराजेश्वरी सिद्धपीठ कुरुड़ मन्दिर बड़ी जात (नन्दा राजजात) आयोजन समिति ने कुरुड़ और देवराड़ा को राजजात यात्रा के मानचित्र में अंकित करने की सरकार से मांग की है। इस सम्बन्ध मे समिति के प्रतिनिधिमंडल दल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी,पर्यटन मंत्री श्रीमान सतपाल महाराज जी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल दल ने बताया कि नंदादेवी राजजात यात्रा में राजा के प्रतिनिधि कांसुवा के कुंवर लोग इस परंपरा के तहत कुल देवी नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ को नंद केसरी में अपनी पूजा और मनौती भेंट करते हैं। कुरुड़ व बधाण के पुजारियों के…
Read More