admin

2647 Posts
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर…
Read More
हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश

हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों…
Read More
भारत ने मारा एजबेस्टन का मैदान, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

भारत ने मारा एजबेस्टन का मैदान, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को 336 रनों से जीत मिली। आखिरी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य था। उसकी पारी 271 रनों पर सिमट गई। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भारत के लिए 6 विकेट लिए। टीम इंडिया ने पहले पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित…
Read More
पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी

पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी

उत्तराखंड के पंचायत चुनाव के लिए 63000 से अधिक नामांकन मिले। प्रधान के लिए पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक नामांकन आए। चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन खत्म हो गए। आखिरी दिन प्रदेशभर में नामांकन को लेकर उत्साह तो नजर आया लेकिन सदस्य पद के लिए सबसे हम नामांकन सामने आए। बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिन में कुल 66,418 पदों के लिए 32,239 नामांकन दर्ज हुए थे। खबर लिखे जाने तक अंतिम दिन के आंकड़े आने बाकी थे। ग्राम प्रधान के 7499 पदों के लिए सर्वाधिक 15,917…
Read More
पीएनबी ने आकर्षक पेशकशों और रियायतों के साथ ‘मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’  रिटेल ऋण अभियान आरंभ किया

पीएनबी ने आकर्षक पेशकशों और रियायतों के साथ ‘मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ रिटेल ऋण अभियान आरंभ किया

देहरादून: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के प्रमुख बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 01 जुलाई 2025 की प्रभावी तिथि से “पीएनबी मानसून बोनान्ज़ा 2025” रिटेल ऋण अभियान लॉंच किया है। इस अभियान का उद्देश्य आवास ऋणों, कार ऋणों व अन्य रिटेल ऋण के क्षेत्रों में बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ लक्षित ऑफरों के माध्यम से रिटेल ऋण की वृद्धि को बढ़ावा देना है। अभियान की अवधि के दौरान पीएनबी ग्राहकों के लिए ऋण को अधिक किफायती बनाने के लिए कई आकर्षक रियायतें दे रहा है।: आवास ऋण एवं कार ऋण: प्रसंसकरण शुल्क एवं दस्तावेजीकरण प्रभार में पूर्ण रियायत ₹50 लाख…
Read More
देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

देहरादून: आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय ने मंथन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 विधायक रायपुर उमेश शर्मा (काऊ), जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के मिश्रा सहित सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय ने देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां कार्य पूर्ण हो चुके है वहां रोड का गुणवत्ता के अनुसार सुधार कर दिया जाए तथा जहां कार्य उपरान्त सड़क का…
Read More
मानकों का उल्लंघन; जनभावना हुई आहत्; आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर

मानकों का उल्लंघन; जनभावना हुई आहत्; आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून निरंतर जनभावना के अनुरूप कार्य कर रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में जिला प्रशासन फ्रंटफुट रहते हुए जनहित में लगातार कड़े निर्णय ले रहा है। जिससे नियमविरूद्ध कार्यों पर प्रभावी एक्शन से इन कार्यों में संलिप्त लोगों में सरकार तथा प्रशासन का खौफ व्याप्त हो रहा है, वहीं इस प्रकार के एक्शन से आम जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के कार्यों से सकारात्मक माहौल है तथा सरकार एवं प्रशासन की नीतियों पर विश्वास बढा है। जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजा वाला रोड तथा…
Read More
यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित की गई

यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित की गई

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में देहरादून स्थित यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण से संबंधित प्रोजेक्ट के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों और समस्याओं के समाधान पर भी मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया कि विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण से संबंधित जितनी भी परियोजनाएं गतिमान हैं उनको समय से पूरा करें और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और किफायती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्यों का बेहतर तरीके से इंप्लीमेंट करें। उन्होंने कहा…
Read More
आपदा प्रभावितों को बांटी 7.85 लाख की अहेतुक सहायता राशि

आपदा प्रभावितों को बांटी 7.85 लाख की अहेतुक सहायता राशि

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सदर तहसील के अंतर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित 24 लोगों को 7.85 लाख की अहैतुक सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता दी गई है। देहरादून कारगी ग्रांट में दैवीय आपदा से पक्का आवासी मकान क्षतिग्रस्त होने पर मौ0 शाहिद पुत्र रईस को 1.20 और मौ0 शाहिद पुत्र असगर को 1.20 की अहेतुक धनराशि के चेक प्रदान किए गए। जबकि कांवली में दैवीय आपदा के कारण अरविन्द पुत्र प्रेम लाला की मृत्यु होने पर उनके…
Read More
जल भराव क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण, समस्या की पहचान और समाधान के दिए निर्देश

जल भराव क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण, समस्या की पहचान और समाधान के दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानसून अवधि के दौरान नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता संबंधित विभागों के सहयोगी अधिकारियों को शामिल करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) का गठन किया है। त्वरित प्रतिक्रया दलों को जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने, समस्या की पहचान और समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि आम लोगों को जल भराव से परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम के मुख्य नगर…
Read More