09
Jul
रुद्रप्रयाग:जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज माह जुलाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति, राजस्व पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा, संग्रह अमीन रिपोर्ट वाले प्रकरणों पर कार्यवाही तथा आपदा नियंत्रण व्यवस्था सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे लंबित वसूली मामलों में तेजी लाएं और तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने राजस्व पुलिस से संबंधित मामलों में भी समुचित समन्वय बनाते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित…
