मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने तथा अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का विमोचन भी किया। गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने स्वर दिया है, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *