राज्य स्थापना दिवस पर जनपदभर में हुए कार्यक्रम, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को शॉल भेंटकर किया सम्मानित

Share on Social Media


देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम मनाए गये। इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य निर्माण आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। साथ ही राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

तहसील विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और आंदोलनकारियों ने जिस विकसित,समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की परिकल्पना की थी, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लिए जा रहे ठोस निर्णयों और विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राज्य आंदोलनकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील कालसी, चकराता, ऋषिकेश एवं डोईवाला में भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *