प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Share on Social Media


देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं कांग्रेसजनों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, समानता और सम्मान का प्रकाश पहुंचाना है। हमें इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त नफरत, भेदभाव और अन्याय के अंधकार को मिटाकर प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री अश्विनी बहुगुणा एवं मोहन सिंह खत्री, सचिव रितेश क्षेत्री, उपेन्द्र थापली, रामकुमार वालिया, विनीत प्रसाद बंटू, विनोद कुमार, पिया थापा, अजय रावत, प्रशांत खंडूरी, अरुणा कुमार, राजेश चमोली, अनिल नेगी, सुलेमान अली, पुनीत कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *