मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरएसएस के प्रांत कार्यालय में स्वयंसेवकों के साथ मनाई दीपावली

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर तिलक रोड, देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक पर्व है। यह हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व है। यह त्योहार हमें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हुए सामूहिक सहभागिता से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *