बुक्सा जनजाति के गांवों में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी: डीएम

Share on Social Media


देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में बुक्सा जनजाति बहुल गांवों के सभी पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इन गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर तत्काल लाभान्वित किया जाए। इसके अतिरिक्त उज्ज्वला योजना, अंत्योदय राशन कार्ड तथा आय, जाति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने सभी ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बुक्सा जनजाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए गेल कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के तहत प्रभावी प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की योजना बनाकर जनजातीय परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *