
देहरादून। आज गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के अभिलेख कार्यालय, लैंसडाउन से आए क्लर्क अनिल राणा एवं उनके साथ उपस्थित सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून,कर्नल ओमप्रकाश पासवान ने दिवंगत पूर्व सैनिक पुरूषोत्तम पंत मूल निवासी ग्राम मैली पट्टी कण्डारस्यूं जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी दुर्गा शक्ति एनक्लेव, बनूवाला, देहरादून में पहुंचकर दिवंगत सैनिक की पुत्री कुमारी शोभा को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस पेंशन स्वीकृत होने पर पेंशन प्रमाण-पत्र,जीविका भत्ता प्रमाण-पत्र एवं संबंधित सभी आवश्यक कागजात विधिवत सौंपकर एक सराहनीय और मानवीय कार्य संपन्न किया।

इस अवसर पर सूबेदार (अ.) विक्रम सिंह कंडारी एवं समस्त राठ पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा कि भारतीय सैना द्वारा इस प्रकार से पूर्व सैनिकों के विकलांग बच्चों एवं आश्रितों का सहयोग करना और सम्मानपूर्वक अधिकार दिलाना अपने आप में एक मिशाल है।इसके लिए समस्त गढ़वाल राइफल्स परिवार धन्यवाद की पात्र है।
उन्होंने कहा कि सैनिक जीवन एक तपस्या है,भारतीय सेना केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक ऐसा परिवार है जो अपने सैनिकों,पूर्व सैनिकों,वीर नारियों और आश्रितों की हर परिस्थिति में देखभाल करता आया है।गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर द्वारा रिकॉर्ड कार्यालयों के माध्यम से सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान इसका जीवंत प्रमाण है। उन्होंने सभी सैनिक संगठनों से निवेदन किया गया कि वे
वीर नारियों,आश्रितों एवं समाज हित में निरंतर सहयोग और योगदान देते रहें।
इस अवसर पर हवलदार कैलाश,कप्तान अनिल साहब,सत्य प्रसाद गौड़ जी,कप्तान बलवंत सिंह रावत,सूबेदार मनवर सिंह गोसाई,कप्तान नरेंद्र पंत जी एवं परिवारिक जन उपस्थित रहे।
