देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकडों महिलाओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा के द्वारा महिलाओं के लिए आपमानजनक टिप्पणी किये जाने की कठोर निन्दा करते हुए एस्लेहॉल पर उनका पुतला दहन किया, तथा बिस्वा से मांफी मांगने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में एक होड़ सी लग गई है कि किसी के बारे में कुछ भी कह देते हैंं। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार ऐसे बडबोले नेताओं पर नकेल कसने में असफल हुई है जब जो चाहे बोलते रहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के नेताओं का सामाजिक वहिष्कार किया जाना चाहिए।
ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा आये दिन रोज अखबारों में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कारों से पटे रहते हैं। ज्योति ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न में अधिकतर लोग भाजपा के नेता संलिप्त पाये गये हैं।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उर्मिला ढोडियाल थापा, उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, सन्तोष , पूनम सिंह, दीपा चौहान, अनुराधा तिवाडी, लीला रावत, अनीता, पूजा, लक्ष्मी, सुमिता रावत आदि उपस्थित थेl