थलीसैंण ब्लाक के ग्राम नौडी निवासी गोविंदराम पंत ने अपने निजी प्रयास से बनवाई ढेड़ किमी सड़क, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

Share on Social Media
पौड़ी गढ़वाल। जहां जनप्रतिनिधि अपनी टालमटोल नीतियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं,वहीं पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लाक राठ क्षेत्र ग्राम नौडी निवासी गोविंदराम पंत ने अपने निजी प्रयास से ढेड़ किमी ग्रामीण सड़क खोदकर सरकार को आईना दिखाने का कार्य किया है जिससे वे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं।
पेशे से शिक्षाविद् पंत बन्धु के इस कार्य से लोग जहां काफी प्रसन्न हैं वहीं उनकी सराहना भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके सड़क निर्माण से उनकी वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई है।इस सड़क के निर्माण के उपरांत स्वयं पंत ने खरकासारी से कितनखोला तक वाहन चलाकार इसका उद्घाटन किया इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने उनका फ़ूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान हर्षी देवी, मुरारी नौडियाल, उदयराम नौडियाल, पीताम्बर पंत सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *