प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार, नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Share on Social Media


देहरादून 20 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज लोकभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राज्यपाल द्वारा विधायक खजान दास, मदन कौशिक,भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं नरेश बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *