प्रदेश महिला कांग्रेस की नव नियुक्त पर्यवेक्षक पूनम पंडित के प्रथम उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

Share on Social Media

उत्तराखंड,देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की नव नियुक्त पर्यवेक्षक पूनम पंडित के प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूनम पंडित का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश पर्यवेक्षक पूनम पंडित ने कहा कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन कर संगठन में जोश और सक्रियता बनाए रखी गई है तथा यहाँ महिला संगठन में अपार संभावनाएँ हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड में पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा गया है, उनकी जिम्मेदारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा कांग्रेस की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है जो उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा।

श्रीमती पूनम पंडित ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगी और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर सरकार को जगाने का कार्य करेंगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि पूनम पंडित का अनुभव एवं मार्गदर्शन उत्तराखंड महिला कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी महिला कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी तथा विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस पार्टी की पुनः वापसी के लिए संगठन कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।

बैठक में उपस्थित महिला कांग्रेस वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पूनम पंडित के मार्गदर्शन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा शर्मा, मीना शर्मा, जया कर्नाटक, सुनीता कश्यप, नन्दी बिष्ट, चन्द्रकला नेगी, निधि नेगी, पुष्पा पंवार, जिलाध्यक्ष आशा रावत, महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, कोटद्वार अध्यक्ष रश्मि पटवाल सहित अनुराधा तिवाडी, सुशीला शर्मा, दीपा चौहान, अंशुल त्यागी, देवेन्द्र कौर, भावना शर्मा सहित अनेक महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *