24
Jul
एम्स ऋषिकेश में अब नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए नियमित स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए बुद्धवार को संस्थान के नर्सिंग विभाग ने ’सतत नर्सिंग शिक्षा’ ( सी.एन.ई. ) की शुरूआत की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान के नर्सिंग अधिकारी नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। रोगी देखभाल के क्षेत्र में नर्सिंग अधिकारियों को एम्स अब समय-समय पर कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षित करेगा। इस दिशा में काॅन्टिन्यूअस नर्सिंग एजुकेशन (सी.एन.ई.) की शुरूआत करते हुए संस्थान ने नर्सिंग अधिकारियों के लिए वृहद कार्यशाला का आयोजन किया। इस…
