10
Aug
रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक का बेंजी गांव अब एक विशिष्ट पहचान के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से यहां जनपद के पहले संस्कृत ग्राम का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया। यह गांव लगभग सात सौ वर्षों से संस्कृत भाषा की परंपरा को जीवंत रखे हुए है और आज भी इसकी धड़कन में संस्कृति और संस्कृत दोनों रची-बसी हैं। बेंजी गांव का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है। यहां सदियों पहले स्थापित अगस्त्य गुरुकुलम कभी मन्दाकिनी घाटी का एकमात्र शिक्षा केंद्र था। इस गुरुकुल ने अनेक विद्वानों को…
