उत्तराखंड

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत

खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कार्यालय में घुसकर फायरिंग के मामले जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सशर्त जमानत दे दी है। 50 हजार रुपये के बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती दाखिल करने पर चैंपियन की जेल से रिहाई होगी। 26 जनवरी की शाम को पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप है। आरोप है कि प्रणव सिंह ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की और कई…
Read More
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को दिया अनुमोदन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को दिया अनुमोदन

देहरादून । शासन द्वारा अनुमोदित सभी निर्माण कार्यों के धरातल पर समयबद्धता, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजकीय भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की पारम्परिक वास्तुशैली व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्याे की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सीएस ने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर…
Read More
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की। इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष…
Read More
उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, यहां बुधवार को बारिश के आसार…

उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, यहां बुधवार को बारिश के आसार…

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, बुधवार को पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आसार हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है, जबकि निचले इलाकों में धूप खिलने के कारण तपिश महसूस की जा रही है। तेज धूप निकलने से दिन के समय जहां गर्मी हो रही है तो वही सुबह और शाम के समय चल रही सर्द हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं। बद्रीनाथ धाम में सोमवार…
Read More
अवैध मदरसों पर धामी सरकार का सख्त ऐक्शन, उत्तराखंड के काशीपुर में 15 हुए सील

अवैध मदरसों पर धामी सरकार का सख्त ऐक्शन, उत्तराखंड के काशीपुर में 15 हुए सील

उधमसिंहनगर: मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम ने 17 मदरसों की जांच शुरू की। मान्यता के बिना घरों में चल रहे अवैध मदरसों को सील किया गया है। उपजिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार पूजा शर्मा, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, खटीमा, झनकइया थानों में तैनात पुलिस बल, पीएसी समेत सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा तहसील की राजस्व विभाग की टीम ने मदरसों की चैकिंग अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर शहरों के साथ-साथ…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु…
Read More

फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान,कोषागार कभी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए नहीं करता फोन कॉल

देहरादून। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कतिपय सेवानिवृत्त कार्मिकों को कोषागार अधिकारी के नाम से मोबाइल पर संपर्क कर कार्मिकों से उनके बैंक संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस संबंध मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनर और शासकीय कार्मिकों को सूचित किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएं हेतु दूरभाष मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने…
Read More
ऐतिहासिक झंडे मेले के उपलक्ष्य में श्री महाकाल सेवा समिति ने महंत इन्द्रेश अस्पताल में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

ऐतिहासिक झंडे मेले के उपलक्ष्य में श्री महाकाल सेवा समिति ने महंत इन्द्रेश अस्पताल में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

  देहरादून। ऐतिहासिक झंडा मेला के उपलक्ष्य में आज श्री महाकाल सेवा समिति ने महंत इन्द्रेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 95 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री महंत देवेंद्र दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उपस्थित संगतों को आशीर्वाद प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि…
Read More
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निकालने का कार्य,सीएम ने किया निरीक्षण…

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निकालने का कार्य,सीएम ने किया निरीक्षण…

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निकालने का कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महोत्सव में मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य…
Read More
द पॉली किड्स स्कूल देहरादून ने  चंद्रबनी में अपनी नई शाखा खोली…

द पॉली किड्स स्कूल देहरादून ने चंद्रबनी में अपनी नई शाखा खोली…

देहरादून- 18 मार्च 2025- द पॉली किड्स स्कूल ने चंद्रबनी, देहरादून में अपनी नई शाखा खोली। यह एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित किया गया जहाँ द पॉली किड्स स्कूल के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू ने रिबन काटकर शाखा के उद्घाटन की घोषणा की, जिसमें लगभग 200 लोग शामिल हुए। चंद्रबनी शाखा की निदेशक श्रीमती प्रिया पंवार और श्री सौरव पंवार ने सभी का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के बाद कई बच्चों ने गायन और नृत्य गतिविधियों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं दंत जांच तथा अच्छे स्पर्श एवं बुरे स्पर्श…
Read More