25
Mar
रुद्रप्रयाग: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना, ‘वोकल फॉर लोकल‘ और ‘स्वस्थ रहेंगे, तो सफल बनेंगे‘* की थीम पर आगामी 27 मार्च से 30 मार्च 2025 तक विकासखंड जखोली मुख्यालय में लस्या कौथिग आयोजित किया जा रहा है। बीते वर्ष (2024) रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के संरक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज बुढना में पहली बार इस मेले का आयोजन किया गया था। मेले को मिले जन समर्थन को देखते हुए इस वर्ष इस मेले को चार दिवसीय *लस्या कौथिग* के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग विधायक के जन संपर्क अधिकारी व *लस्या कौथिग* के संयोजक श्री भूपेंद्र…
