उत्तराखंड

डीएम आशीष भटगांई ने की मादक पदार्थों की निगरानी के लिए गठित समिति की बैठक

डीएम आशीष भटगांई ने की मादक पदार्थों की निगरानी के लिए गठित समिति की बैठक

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में बुधवार को जिले में मादक पदार्थों की निगरानी हेतु गठित समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस,अन्य विभागों और सामाजिक संगठनों को समन्वित प्रयास कर समाज में जागरुकता लाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता लाने में शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महाविद्यालयों,मेडिकल संस्थानों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में “एंटी ड्रग्स क्लब” की स्थापना के साथ ही कैम्पस एम्बेसडर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी सुझाव दिया कि…
Read More
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज उद्योग विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए | उन्होंने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई के योगदान में हो रही निरंतर वृद्धि के लिए उद्योग विभाग की सराहना की। सीएस ने उत्तराखंड के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पीस टू प्रोस्पेरीटी के बारे में बताते हुए कहा की उत्तराखंड में वातावरण औद्योगिक अनुकूल है और ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में तीन लाख करोड़ के…
Read More
रैबीज प्रबंधन पर  एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रैबीज प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तरकाशी: मंगलवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार उत्तरकाशी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम एवं लैपटोस्पाईरोसिस कार्यक्रम के अन्तर्गत हेल्थ केयर वर्करों एवं फार्मेसी अधिकारियों हेतु रैबीज प्रबंधन एवं लैपटोस्पाईरोसिस की रोकथाम के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि कुत्ते अथवा अन्य किसी भी जानवर के काटने के उपरांत उचित रेबीज प्रबंधन हेतु जनपद के सभी चिकित्सा इकाइयों में एंटी रेबीज वैक्सीन वा सिरम निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही उनके द्वारा…
Read More
क्षय उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूद्रप्रयाग जनपद सम्मानित…

क्षय उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूद्रप्रयाग जनपद सम्मानित…

रुद्रप्रयाग: स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद रुद्रप्रयाग को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। *विश्व क्षय दिवस* के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए *राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम* के प्रभावी संचालन के साथ ही समय-समय पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सक्रिय टीबी रोगी खोज…
Read More
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में 1672.22 लाख रू0 की लागत के उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार स्थित मुख्यालय की चैन लिंक फेन्सिंग के कार्यों, 1200 लाख रू0 के उधमसिंह नगर में फलेटेड फैक्ट्री के निर्माण कार्य, 2050 लाख रू0 के आईआईई सिडकुल हरिद्वार के अपग्रेडेशन कार्य, 500 लाख रू0 के देहरादून में फलेटेड फैक्ट्री निर्माण कार्य, 2748.25 लाख रू0 के यूआईएडएफ कार्यक्रम के तहत देहरादून के धर्मपुर की सुभाषनगर भारूवाला ग्रान्ट पेयजल योजना में टर्नर रोड आंशिक एवं भारूवाला ग्रान्ट वार्ड में 100 प्रतिशत पेयजल योजना के…
Read More
देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया युग

देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया युग

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार है उत्तराखंड इन्वेस्टर शिखर सम्मेलन 2023 में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय “इन्वेस्ट इन उत्तराखंड” के तहत ऑल्ट्रस हेल्थकेयर का शुभारंभ होने जा रहा है। देहरादून: 26 मार्च ऑल्ट्रस हेल्थकेयर देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित अपनी स्वास्थ्य सेवा सुविधा के आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। गुरुवार 27 मार्च को शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री राधा रतूड़ी आईएएस, उत्तराखंड सरकार की मुख्य सचिव और विशिष्ट अतिथि श्री दीपम सेठ आईपीएस, डीजीपी, उत्तराखंड मौजूद…
Read More
10वीं 12वीं पास को भी इंडियन नेवी ज्वाइन करने का मौका, INET नोटिफिकेशन जारी

10वीं 12वीं पास को भी इंडियन नेवी ज्वाइन करने का मौका, INET नोटिफिकेशन जारी

भारतीय नौसेना युवाओं को नेवी से जुड़ने का शानदार मौका दे रही है। जी हां, इंडियन नेवी पुरुष और महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर SSR और MR पदों पर -02/2025, 01/2026 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। सरकारी नौकरी इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 29 मार्च 2025 से शुरू हो रहे हैं। जिसमें अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। एंट्रेस टेस्ट स्टेज I परीक्षा INET मई 2025 में होनी है। नेवी अग्निवीर SSR पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल…
Read More
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने  बल्लुपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ आयोजित की बैठक

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बल्लुपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ आयोजित की बैठक

देहरादून( जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बल्लुपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया। जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा दायर रिट याचिका और अंडरपास से संबंधित आवेदनों की समुचित जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अंडरपास की सुरक्षा को लेकर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि…
Read More
उत्तराखंड को टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरुस्कार से किया सम्मानित

उत्तराखंड को टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरुस्कार से किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में टीबी उन्मूलन के अंतर्गत “टीबी मुक्त पंचायत पहल” में समुदाय-आधारित प्रयासों के माध्यम से टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखंड की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया को प्रदान किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड सरकार की जमीनी स्तर पर टीबी उन्मूलन हेतु समर्पित प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति स्वास्थ्य एवं…
Read More
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा, तैयारियां तेज हुई…

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा, तैयारियां तेज हुई…

देहरादून: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है। यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे। यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा रहे उत्साह को देखते हुए सरकार ने भीड़ प्रबंधन को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। ग्रैंड प्रमोशन, देवभूमि है लोगों…
Read More