02
Apr
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस एस.सी. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में वाटरग्रेस इकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत सुपरवाइजरों को नौकरी से निकाले जाने के संबंध में मेयर देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मदन लाल ने कहा कि ये सुपरवाइजर पिछले 10 वर्षों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने उन्हें अचानक बेरोजगार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने न केवल उनकी नौकरी छीनी, बल्कि पिछले छह महीनों का वेतन भी नहीं दिया और न ही पीएफ…
