06
Apr
देहरादून, (सू.वि.)। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय में चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक की। यह समीक्षा बैठक फरवरी में हुई पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई। बैठक में लोनिवि, एनएच, एनएचआईडीसीएल, बीआरओ, एनएचएआई जैसी निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़कों के रखरखाव, चौड़ीकरण, डामरीकरण और पैचवर्क की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधार कार्य 25 अप्रैल तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि…
