13
Apr
श्रीनगर गढ़वाल: 13 अप्रैल 2025 को बैसाखी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मेडिकोस संगठन (NMO) की इकाई, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड द्वारा के. बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मढ़ी चौरास, श्रीनगर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का समन्वय डॉ. अमन भारद्वाज द्वारा किया गया। शिविर में कुल 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में नारायणा डेंटल क्लिनिक से डॉ. देवेश ममगाईं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही, डॉ. अखिल राणा, डॉ जय प्रकाश तिवारी , डॉ दीपिका चौहान एवं अन्य चिकित्सकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने…
