उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैंची धाम के आस पास एन० एच० 109 ई० में वाहनों के अत्यधिक दवाव व जाम के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु वर्ष 2023 में कैंची बाईपास मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की गयी थी। 19 की.मी. लम्बे कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग में शिप्रा नदी पर एक सेतु का भी निर्माण किया जाना है, जिसके प्रथम 8 किमी के निर्माण/चौड़ीकरण डामरीकरण हेतु रु 1214.71 लाख की धनराशि भी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करायी गयी है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अवशेष 11.00 किमी0 मोटर मार्ग में वन भूमि…
Read More
गर्मी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की गुणवत्ता पर सतर्क हुआ FDA, जारी किए सख्त निगरानी के आदेश

गर्मी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की गुणवत्ता पर सतर्क हुआ FDA, जारी किए सख्त निगरानी के आदेश

देहरादून: गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य भर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और उनके उचित भंडारण के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बिना अनुमति खुले में बिक रहा ठंडा पानी हो सकता है खतरनाक – ताजबर जग्गी अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर यह आदेश जारी किए गए…
Read More
5 दिनों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन

5 दिनों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन

15 दिन पहले प्रारंभ हुई चारधाम यात्रा में अब तक 7,17,803 श्रद्धालु सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सर्वाधिक 2,91,060 और बदरीनाथ में 1,60,885 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जबकि यमुनोत्री के 1,39,789 और गंगोत्री के 1,26,069 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पर्यटन विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा। 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी। जबकि केदारनाथ के दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुले थे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने श्रद्धालुओं…
Read More
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी बदरीनाथ पहुंचे, दर्शन पूजा-अर्चना की, यात्रा व्यवस्थाओंं को देखा

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी बदरीनाथ पहुंचे, दर्शन पूजा-अर्चना की, यात्रा व्यवस्थाओंं को देखा

ज्योर्तिमठ/ श्री बदरीनाथ, 14 मई: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी दर्शन पूजा -अर्चना तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण हेतु आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों ने उनका तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण का फूलमालाओं परंपरागत वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊं से भब्य स्वागत किया। श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्थाओंं को अधिक चुस्त दुरुस्त किये जाने…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायु सेना, नौसेना और…
Read More
सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

उत्तरकाशी: सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा विकास कार्यों में तेजी लाने और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सांसद श्रीमती शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जनहित से जुड़ी है तथा इनकी क्रियान्वयन प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।…
Read More
एम्स, ऋषिकेश में नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम पर कार्यशाला

एम्स, ऋषिकेश में नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम पर कार्यशाला

एम्स, ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बाल चिकित्सा नर्सिंग विभाग के तत्वावधान में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम (NRP) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की आयोजन अध्यक्ष प्रिंसिपल नर्सिंग प्रोफेसर (डॉ.) स्मृति अरोड़ा और आयोजन सचिव एसोसिएट प्रोफेसर सुश्री रूपिंदर देओल रहीं। कार्यशाला की शुरुआत प्रतिभागियों के आधारभूत ज्ञान के मूल्यांकन के लिए एक पूर्व-परीक्षण के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. जेवियर बेलसियाल ने दुनियाभर में समय पर और प्रभावी नवजात देखभाल प्रदान करने के लिए आवश्यक कौशल के साथ बाल चिकित्सा नर्सों को लैस करने में एनआरपी प्रशिक्षण के…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में बरड़ बैंड से पांखू कोकिला देवी मंदिर तथा पांखू से धरम घर होते हुए कोटमनिया तक सडक सुधारीकरण व डामरीकरण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में मसूरी स्थित शहीद स्थल पर शेड के निर्माण किये जाने की घोषणा को मसूरी शहीद स्मारक समिति द्वारा किये गये अनुरोध पर संशोधित करते हुए मसूरी शहीद स्थल से लगी भूमि पर उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय…
Read More
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर गतिमान है, इसी कड़ी में मंगलवार को तहसील धनोल्टी, जनपद टिहरी में नाजिर के पद पर नियुक्त वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को 15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून, में एक शिकायती पत्र दिया था कि, उसकी पत्नी द्वारा 31 जनवरी 2025 को ग्राम छनाड़, थत्यूड जौनपुर जिला टिहरी गढवाल में लगभग 1500 वर्ग मी0, भूमि क्रय की गयी है, जिसकी दाखिल खारिज पत्रावली में तहसील नाजिर बीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा, द्वारा जानबूझकर गलत आपत्ति रिपोर्ट लगायी…
Read More
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देश भर में 290 साइबर अपराधी दबोचे गए

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देश भर में 290 साइबर अपराधी दबोचे गए

उत्तराखंड की शांत वादियों से एक तेज़ संदेश पूरे देश में गूंजा है, “अपराधी चाहे देश के किसी कोने में छिपा हो, उत्तराखंड पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐतिहासिक अभियान चलाकर यह सन्देश न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे राष्ट्र को दिया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’, साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार करने वाला यह अभियान अपने आप में एक मिसाल बन गया है। देश के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड पुलिस के निर्देशन में एक साथ 17 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना,…
Read More