31
Aug
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश में आपदा प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेते राहत कार्यों,पुनर्वास और पुनःर्स्थापना कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तरकाशी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने धराली, हर्षिल स्यानाचट्टी प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत, पुनर्वास और पुनःर्स्थापना कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील के मुहाने में जमा मलबा हटाने और चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी में दुबारा मलबा जमा हो रहा है।…
