20
Nov
ऋषिकेश : वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक (WAAW-24) के अंतर्गत बुधवार को तीसरे दिन एम्स, ऋषिकेश में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बताया गया कि इस जनजागरुकता सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) को कम करना और स्वास्थ्यकर्मियों (HCWs) के बीच जिम्मेदार एंटीमाइक्रोबियल प्रथाओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रमों के माध्यम ये विशेषज्ञों ने संक्रमण नियंत्रण और एंटीमाइक्रोबियल स्टेवार्डशिप में आंकलन, प्रशिक्षण और प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जनजागरुकता सप्ताह के तहत बुधवार को HCW आंकलन और इंटरएक्टिव सत्र में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक व्यापक आंकलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न अस्पताल वार्डों में इंटरएक्टिव आइस-ब्रेकर…
