01
Dec
देहरादून 1 दिसम्बर, 2024: उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिनांक 1 दिसम्बर 2024 को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर गांधी पार्क, देहरादून से एक वृहद राज्य स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया। नाको, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष विश्व एड्स दिवस के अवसर पर “TAKE THE RIGHTS PATH” थीम दी गयी है। जागरूकता रैली का फ्लैग ऑफ कर्नल आलोक गुप्ता, एस०एच०ओ० तथा डॉ० अमित शुक्ला, अपर परियोजना निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली गांधी पार्क से आरम्भ होकर गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, दून चौक, बुद्धा चौक,…
