03
Jan
रुद्रप्रयाग: वर्ष 2025 केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक एवं छोटी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक भारी बर्फबारी को पार करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फवारी है तथा केदारनाथ धाम में सीमेंट एवं कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो…
