04
Feb
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता (UCC) का कड़ा विरोध जताते हुए आज इसकी प्रतियां जलाईं। पार्टी कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस निकालते हुए राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने UCC की प्रतियां जलाकर धामी सरकार की अल्पसंख्यक और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि यह संहिता न तो वास्तव में समान है और न ही नागरिकों के हित में। जिला सचिव शिवप्रसाद देवली ने इसे "सबसे असभ्य संहिता" करार दिया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि…
