28
Feb
रुद्रप्रयाग: पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 08 व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को दोपहर 2ः15 बजे इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद जिला मुख्यालय से डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।…
