Blog

आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता पर रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता पर रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

देहरादून। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो रहे इलाज और कार्ड बनाने की प्रक्रिया में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे वे लोग, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित हो रहे हैं। वहीं, जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें जबरन राशन कार्ड बनवाना पड़ रहा है। आय सीमा और…
Read More
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सालों पुरानी मांग पूरी, अपने मिलेगी ये छूट…

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सालों पुरानी मांग पूरी, अपने मिलेगी ये छूट…

राज्य सरकार ने कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए उनके सेवा काल में एक बार पदोन्नति के मानकों में छूट देने का फैसला किया है। यह निर्णय उन कर्मचारियों के लिए राहत भरा साबित होगा, जो पदोन्नति के लिए निर्धारित अहर्ता का 50 प्रतिशत पूरा करते हैं, लेकिन विभाग में ऊपर का पद खाली होने के कारण अब तक प्रमोशन नहीं पा सके थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत कई कर्मचारी संगठन लंबे समय से पदोन्नति में शिथिलीकरण की नियमावली लागू करने की मांग कर रहे थे। पहले सरकार ने इसे सीमित समय के लिए लागू किया था,…
Read More
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 4 विकेट से रौंदा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 4 विकेट से रौंदा

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद 264 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 49वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारतीय टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (28) और शुभमन गिल (8) के आउट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया था लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने 84 रनों की शानदार पारी खेली।…
Read More
मुख्यमंत्री ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ…

मुख्यमंत्री ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है, यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, और भारतीय मानक ब्यूरो के साथ ही अनेक केंद्रीय एजेंसियों द्वारा…
Read More
सांसद अनिल बलूनी की गृह मंत्री से मुलाकात, सीमांत क्षेत्रों में विकास के लिए 543 करोड़ रुपये की योजना की रखी मांग

सांसद अनिल बलूनी की गृह मंत्री से मुलाकात, सीमांत क्षेत्रों में विकास के लिए 543 करोड़ रुपये की योजना की रखी मांग

उत्तराखंड के गढ़वाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चमोली जिले के सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए 543 करोड़ रुपये की योजनाओं की मांग रखी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सीमांत गांवों के विकास…
Read More
कांग्रेस ने की “मेरा वोट मेरा अधिकार”अभियान की घोषणा, भाजपा के षड्यंत्र का करेंगे पर्दाफाश

कांग्रेस ने की “मेरा वोट मेरा अधिकार”अभियान की घोषणा, भाजपा के षड्यंत्र का करेंगे पर्दाफाश

  देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य गणेश गोदियाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। "मेरा वोट, मेरा अधिकार" अभियान की घोषणा बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने आगामी तीन महीनों तक चलने वाले "मेरा वोट, मेरा अधिकार" अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में यह अभियान चलाकर भाजपा सरकार द्वारा मतदाता…
Read More
प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद एसडीआरएफ के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद एसडीआरएफ के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

देहरादून। हरिद्वार कुंभ में प्रयागराज महाकुंभ के अनुभव काम आयेंगे। एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। यह बात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के वापस आने पर आयोजित महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन कार्यक्रम में बात कही। इस मौके पर उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपए का चेक भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ प्रयागराज में बेहतर सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये अनुभव हरिद्वार के 2027 कुंभ में काम आयेंगे। कुंभ को भव्य रूप…
Read More
उत्तराखंड में ‘मजबूत’ होंगी महिलाएं, धामी कैबिनेट ने दी बड़ी सौगात…

उत्तराखंड में ‘मजबूत’ होंगी महिलाएं, धामी कैबिनेट ने दी बड़ी सौगात…

उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में महिलाओं से जुड़े फैसले में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ को मंजूरी भी मिल गई। इस पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी खुशी जाहिर की है। बैठक में सरकार ने किसान से लेकर आबकारी और महिलाओं से जुड़े फैसले पर अपनी मुहर लगाई है। फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश की अविवाहित, निराश्रित, विकलांग, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एकल महिलाओं को इस योजना की दायरे में लाया गया है। रेखा आर्य ने बताया कि इस योजना में…
Read More
बेथ मूनी की तूफानी पारी, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को घर पर दी मात…

बेथ मूनी की तूफानी पारी, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को घर पर दी मात…

विमंस प्रीमियर लीग (WPL) के 15वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की नाबाद 96 रन की धमाकेदार पारी और काश्वी गौतम के तीन विकेट की दम पर यूपी वॉरियर्स को उसके घर में 81 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी। बेथ मूनी भले ही शतक नहीं पूरा कर पाईं, लेकिन अपनी उम्दा पारी से स्टेडियम में मौजूद करीब 10 हजार दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने 59 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से शानदार 96 रनों की नाबाद पारी खेली। हरलीन देओल (45) ने बेथ मूनी का बखूबी साथ निभाया और गुजरात को 187 रनों तक…
Read More
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर डीएम आशीष भटगांई ने बैठक की

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर डीएम आशीष भटगांई ने बैठक की

बागेश्वर: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रेलवे के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रेलवे के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व खोली के ग्रामीणों द्वारा रेलवे परियोजना को लेकर गांव में पिलर आदि लगाए जाने का मामला उठाया था और परियोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच संशय की स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि अंतिम लोकेशन सर्वे से पूर्व राजस्व विभाग के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति को स्पष्ट कर लें। ताकि ग्रामीणों को…
Read More