Blog

लालपुल पर प्रदर्शन: बस्तियों के मालिकाना हक और एनजीटी के फैसले पर रोक की मांग

लालपुल पर प्रदर्शन: बस्तियों के मालिकाना हक और एनजीटी के फैसले पर रोक की मांग

देहरादून।आज लालपुल, पटेलनगर में सैकड़ों बस्तीवासियों ने "बस्ती बचाओ आंदोलन" के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि देहरादून की कच्ची बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए और एनजीटी के फैसले पर रोक लगाई जाए, जिससे लोगों को विस्थापित होने से बचाया जा सके। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि एलिवेटेड रोड परियोजना गैर-जरूरी है और इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस परियोजना के जरिए कॉर्पोरेट हितों की रक्षा कर रही है, जबकि बस्तीवासियों के पुनर्वास और उनके अधिकारों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया…
Read More
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एमएसएमई आउटरीच अभियान का शुभारंभ…

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एमएसएमई आउटरीच अभियान का शुभारंभ…

देहरादून-06 मार्च, 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एमएसएमई आउटरीच अभियान का शुभारंभ किया गया है. यह अभियान सप्ताहभर चलने वाली पहल है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाना, उद्यमशीलता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है. इस अभियान का शुभारंभ बेंगलुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. मणिमेखलै द्वारा किया गया, जिन्होंने वित्तीय सहायता, डिजिटल समाधान और जागरूकता पहलों के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. उन्होंने बताया: “यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमएसएमई के लिए वित्तीय समावेशन…
Read More
शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा अर्चना कर पीएम ने निहारा भव्य हिमालय

शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा अर्चना कर पीएम ने निहारा भव्य हिमालय

उत्तराखंड: अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा -अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने विधि – विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग भी चढ़ाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मुखवा गांव से ही भव्य हिमालय के दर्शन किए। प्रधानमंत्री काफी देर तक व्यू प्वाइंट से बर्फ से लकदक चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे। इसके बाद वो…
Read More
राज्य सरकार के प्रयासों को प्रधानमंत्री ने बार-बार सराहा, अहम फैसले लेने और उन्हें लागू करने पर संतुष्टि जाहिर

राज्य सरकार के प्रयासों को प्रधानमंत्री ने बार-बार सराहा, अहम फैसले लेने और उन्हें लागू करने पर संतुष्टि जाहिर

उत्तरकाशी: शीतकालीन यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार बॉन्डिंग गुरुवार को भी दिखी। प्रधानमंत्री को जब जहां मौका मिला, वह मुख्यमंत्री को शाबासी देते, प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए। भाषण खत्म कर मुख्यमंत्री जैसे ही प्रधानमंत्री के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपा दी। एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लेने और उन्हें अमल में लाने के मुख्यमंत्री के अंदाज को शीर्ष स्तर पर पसंद किया जा रहा है। चाहे समान नागरिक संहिता हो या राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रधानमंत्री के…
Read More
प्रधानमंत्री ने मुखवा से दिया शीतकालीन यात्रा का जोरदार संदेश…

प्रधानमंत्री ने मुखवा से दिया शीतकालीन यात्रा का जोरदार संदेश…

उत्तराखंड: एक दिवसीय शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखवा और हर्षिल से उत्तराखंड में शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन की जोरदार ब्रांडिंग की है। प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों से लेकर कॉरपोरेट और फिल्म उद्योग तक को विंटर सीजन में उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग ‘घाम तापो टूरिज्म’ के तौर पर की है। गुरुवार को हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले बीते दिनों माणा में हुए हिमस्खलन में दिवंगत लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की…
Read More
प्रधानमंत्री का मिला साथ, दौड़ेगी यात्रा, बनेगी बात…

प्रधानमंत्री का मिला साथ, दौड़ेगी यात्रा, बनेगी बात…

उत्तराखंड: मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक संदेश के गहरे मायने हैं। देश-दुनिया तक इन शब्दों की अनुगूूंज पहुंचना तय है। उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का जैसा साथ मिला, वह खास है। उन्होंने जिस अंदाज में उत्तराखंड की यात्रा का प्रमोशन किया है, वह अभूतपूर्व है। इसके बाद, उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन के सरपट दौड़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री का यह प्रवास उस वक्त हुआ है, जबकि करीब दो महीने की शीतकालीन यात्रा शेष है। इसके बाद 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा का…
Read More
जीएमवीएनः आगे बढ़ने के प्रयास, पीएम से आस लगातार बढ़ा निगम का टर्नओवर…

जीएमवीएनः आगे बढ़ने के प्रयास, पीएम से आस लगातार बढ़ा निगम का टर्नओवर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस है। पर्यटन की प्रमुख एजेंसी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) भी बेहतरी की उम्मीद संजोए हुए है। पिछले पांच वर्षों में जीएमवीएन ने पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देते हुए अपना टर्नओवर लगातार बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से स्थिति और बेहतर होगी। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को मुखवा और हर्षिल आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के ये दोनों स्थान धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस पूरे…
Read More
केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम ने व्यक्त किया पीएम का आभार

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम ने व्यक्त किया पीएम का आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का…
Read More
डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक हुई…

डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक हुई…

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में बुधवार को जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक हुई। डीएम में गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए। गंगा की सहायक नदियों और उनमें गिरने वाले नालों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। तथा यह सुनिश्चित किया गया कि नदियों में कोई कचरा या गंदगी न जाए। जिलाधिकारी ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समस्त नगर निकायों में डोर टू डोर कूड़े कलेक्शन…
Read More
पीएम मोदी की शीतकालीन यात्रा: गंगोत्री घाटी में ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा सीमांत क्षेत्र…

पीएम मोदी की शीतकालीन यात्रा: गंगोत्री घाटी में ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा सीमांत क्षेत्र…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड का सीमांत टकनौर क्षेत्र इन दिनों ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को तैयार है। यहाँ के निवासियों में हर्ष और उत्साह है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अपने विशेष दौरे के तहत पावन हर्षिल-मुखवा में पदार्पण कर रहे हैं। यह दौरा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के लिए भी नए अवसर लेकर आ सकता है। हर्षिल-मुखवा और गंगा घाटी आस्था, प्रकृति और संस्कृति का संगम! भागीरथी नदी के तट पर बसा हर्षिल अपनी सुरम्यता के लिए प्रसिद्ध है, तो मुखवा धार्मिक…
Read More