19
Mar
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के आदेश के अनुपालन में जनपद के दूरस्थ एवं चारधाम यात्रा मार्गों पर डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फुटकर पेटी डीजल डीलरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और चारधाम यात्रा के मद्देनज़र शासनादेश संख्या-633/स.खाद्य/2002 दिनांक 26 अप्रैल 2002 के प्रावधानों के तहत 11 स्थानों पर फुटकर पेटी डीजल डीलरों की नियुक्ति की जानी है। इनमें गौरीकुण्ड, मुनकटिया, सोनप्रयाग, सीतापुर, फाटा, मुख्य बाजार बसुकेदार, मुख्य बाजार सिद्धसौड़, मुख्य बाजार चोपता, सौराखाल, चिरखटिया और खलियाण बांगर शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली ने बताया कि इच्छुक…
