21
Mar
देहरादून, 21 मार्च 2025 (सू.वि.)। जिलाधिकारी सविन बसंल ने दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी का भ्रमण कर वहां आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भाग लिया। इस शिविर में उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया। बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। दिव्यांग पिता-पुत्र को प्रमाण पत्र एवं पेंशन सुनीर निवासी दिव्यांग 50 प्रतिशत दिव्यांग जगतराम (पिता) और सुमित (पुत्र) दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन के लिए लंबे समय से भटक रहे थे। डीएम के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल…
