30
Mar
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने खनन को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अल्प ज्ञानी विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जब चोरी होती है तो इसका असर राजस्व पर पड़ता है और कम होता है, लेकिन उत्तराखंड मे राजस्व चार गुने से अधिक, अर्थात 300 करोड़ से बढ़कर 1 हजार करोड़ पार कर गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की आलोचना के बजाय प्रसंसा होनी चाहिए। यह सब सीएम पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी नीति के क्रियान्वयन से संभव हो पाया है। प्रदेश मुख्यालय मे प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए भट्ट…
