04
Apr
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा 5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कर हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। साथ ही आयुक्त ने संस्थानों के परिसरों को हरित (ग्रीन) बनाने पर जोर दिया और निर्देश दिए कि वर्षाकाल में सभी भवन परिसरों में…
