Blog

खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान

खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान

देहरादून: चारधाम यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को ना सिर्फ स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, बल्कि होटल कारोबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग भी कम करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए भी तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही यात्रा मार्ग के होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार सभी विभागों को हरित…
Read More
Rishikesh आने वाले पर्यटकों के हाथ लगेगी मायूसी, कई गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक

Rishikesh आने वाले पर्यटकों के हाथ लगेगी मायूसी, कई गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक

गंगा तटों पर पर्यटकों के बहने व डूबने की घटनाएं बढ़ने के बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील गंगा तट पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई है। साथ ही पुलिस ने पर्यटकों को गंगा में संभावित खतरे व विशेष सावधानी बरतने को लेकर जागरूक किया। रविवार को लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई संवेदनशील गंगा तटों पर प्रवेश वर्जित का नोटिस लगाया। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को गंगा में संभावित खतरे के बारे में आगाह…
Read More
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली, 25 अप्रैल तक सभी सड़क सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली, 25 अप्रैल तक सभी सड़क सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश

  देहरादून, (सू.वि.)। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय में चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक की। यह समीक्षा बैठक फरवरी में हुई पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई। बैठक में लोनिवि, एनएच, एनएचआईडीसीएल, बीआरओ, एनएचएआई जैसी निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़कों के रखरखाव, चौड़ीकरण, डामरीकरण और पैचवर्क की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधार कार्य 25 अप्रैल तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि…
Read More
मसूरी’  ग्रीष्मकालीन पर्यटन  में शीतकालीन भांति फिर  ऑपरेशनल होगी शटल सेवा: डीएम

मसूरी’ ग्रीष्मकालीन पर्यटन में शीतकालीन भांति फिर ऑपरेशनल होगी शटल सेवा: डीएम

देहरादून: मसूरी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाए। ‘मसूरी’ ग्रीष्मकालीन पर्यटन में शीतकालीन भांति फिर शटल सेवा ऑपरेशनल होगी इसके निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं, वहीं गजी बैंड व किंग क्रैग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए सुविधा काउंटर्स लगेंगे। जिला प्रशासन की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि दशकों में प्रथम बार यह संभव हो पाया…
Read More
एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कहा गया कि शरीर को निरोगी रखने के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में इन दिनों देश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन में साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित हो सके। इसी क्रम में एम्स ऋषिकेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम…
Read More
डीएम की पड़ी नजर तो बहुरे दिव्यांग सामुदायिक केन्द्र के दिन

डीएम की पड़ी नजर तो बहुरे दिव्यांग सामुदायिक केन्द्र के दिन

देहरादून: मायाकुण्ड में जीर्णशीर्ण सामुदायिक केन्द्र के दिन वापस लौट आए है, डीएम सविन बसंल के संज्ञान में मामला आते ही नगर निगम ऋषिकेश की टीम को मौके पर भेजकर आंगणन कराई गई। सामुदायिक केन्द्र की बहुउपयोगिता बच्चों की शिक्षा, महिला सारक्षरता, महिला कौशल की गतिविधिति संचालित हो होती है। पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल देवभूमि चेरीटेबल ट्रस्ट डीएम से मिली तथा अपनी बात उनको बताई कि उनके द्वारा भी सांयकालीन महिला सिलाई प्रशिक्षण एवं स्थानीय बच्चों को रेमेडियल टीचिंग करायी जाती है तथा इस भवन को उपयोग में लाया जा रहा है, उन्होंने भवन मरम्मत का डीएम से अनुरोध किया।…
Read More
ब्लिंकिट के दो स्टोरों पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी ब्रेड और बिना तिथि वाले चिप्स बरामद

ब्लिंकिट के दो स्टोरों पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी ब्रेड और बिना तिथि वाले चिप्स बरामद

नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। आज अष्टमी के दिन भी एफडीए का राज्यव्यापी अभियान जारी रहा। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त एफडीए डाॅ आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों पर राज्यभर में कुट्टू के आटे, साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर समेत व्रत में प्रयुक्त खाद्य सामग्री की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों ने आज प्रदेशभर…
Read More
जिलाधिकारी ने विकास भवन समीप स्थित ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने विकास भवन समीप स्थित ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को विकास भवन के पास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम में चल रहे निर्माण कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने दर्शक दीर्घा, मंच निर्माण और अन्य चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने और अच्छी क्वालिटी का साउंड सिस्टम स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे…
Read More
श्री केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों के दृष्टिगत यात्रा सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

श्री केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों के दृष्टिगत यात्रा सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में विशेष महत्व रखने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष 2 मई 2025 से विधिवत रूप से आरंभ हो रही है। विश्व प्रसिद्ध यह यात्रा आस्था, श्रद्धा और प्रकृति की प्रतीक मानी जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को सफल, सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव युगल किशोर पंत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा से…
Read More
मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में वन्दना कटारिया इण्डोर स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप -2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री इण्डोर स्टेडियम/हॉल को एसी हॉल बनाने की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय स्तर की इस कबड्डी चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु देश के कोने-कोने से पधारे सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों, तथा खेल प्रतियोगिता में विजय होकर मेडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिन टीमों के खिलाड़ी जीत से कुछ कदम दूर रह गए…
Read More