15
Oct
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन पर एम्स में जन जागरूकता रैली आयोजित की गयी। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा रैली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। एम्स ऋषिकेश में पिछले एक सप्ताह से मनाये जा रहे विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन पर जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मनोचिकित्सा विभाग, काॅलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गयी। रैली संस्थान परिसर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य आडिटोरियम के निकट समाप्त हुई। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के…
