07
Nov
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये ज्यादा दूर नहीं हैं। तमिलनाडु कृषि विभाग ने पीएम किसान के लाभार्थियों से एक हफ्ते के भीतर कुछ जरूरी काम करने को कहे हैं। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार चुनावों के परिणाम यानी 14 नवंबर के बाद किसी भी दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को जारी करने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। इस योजना से देशभर में करीब 10 करोड़ किसान जुड़े हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खाते में ही 21वीं किस्त के रूप…
