04
Nov
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा करते हुए रेखीय विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल सम्पादन एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को देवभूमि रजत उत्सव के रूप में राज्य स्थापना दिवस समारोह को 07 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु निर्णय लिया गया…
