admin

3045 Posts
नये टॉयलेट निर्माण के साथ ही शहर में अन्य टॉयलेट को भी करें मॉडिफाईः डीएम

नये टॉयलेट निर्माण के साथ ही शहर में अन्य टॉयलेट को भी करें मॉडिफाईः डीएम

देहराूदन: शहर के पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों में महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने कार्यालय कक्ष में रेखीय विभागों के साथ बैठक लेते हुए शहर में पिंक शौचालय की कवायद शुरू करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक टायलेट निर्माण किये जाने अति आवश्यक है, जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, कुछ स्थान चिन्हित भी कर लिए गए हैं। सम्बन्धित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंक टायलेट हेतु राजीव गांधी काम्पलेक्स,…
Read More
सड़क सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता दें विभाग – जिलाधिकारी

सड़क सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता दें विभाग – जिलाधिकारी

  देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें। उन्होंने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,…
Read More
विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र का आभार

विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र का आभार

विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र का आभार ऋषिकेश में पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 100 करोड़ रुपए सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से 66 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 – 25 योजना‘ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न…
Read More
काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एवं आमजन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में राजेश कुमार ’राजू भैया’ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
Read More
दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में बाॅड के आधार पर कार्यरत चिकित्सकों को पीजी कोर्स में मिले 10 प्रतिशत वेटेज – करन माहरा

दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में बाॅड के आधार पर कार्यरत चिकित्सकों को पीजी कोर्स में मिले 10 प्रतिशत वेटेज – करन माहरा

उत्तराखण्ड,देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  करन माहरा ने उत्तराखण्ड प्रदेश के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के चिकित्सालयों में बॉड के आधार पर कार्यरत चिकित्सकों को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स हेतु प्रत्येक वर्ष की सेवा पर 10 प्रतिशत अंकों का वेटेज दिये जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखेे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के चिकित्सालयों में चिकित्सकों की भारी कमी के मद्देनजर दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र में नियमित रूप से एवं बॉड पर कार्यरत चिकित्सकों को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स हेतु प्रत्येक वर्ष की सेवा पर…
Read More
सीपीएम ने यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र पंवार की सड़क दुघर्टना में मृत्यु पर जताया शोक

सीपीएम ने यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र पंवार की सड़क दुघर्टना में मृत्यु पर जताया शोक

उत्तराखंड, देहरादून। सीपीएम ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार की सड़क दुघर्टना में मृत्यु गहरा दुःख व्यक्त किया है ज्ञात हो कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार की एक शादी समारोह से लौटते वक्त सीमेंट से भरे ओवर लोडिंग ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ आंदोलनकारी पंवार एक शादी समारोह में शरीक होकर लौट रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ओवर लोडिंग ट्रक ने नियंत्रण खोकर तमाम गाड़ियों को रौंद दिया, इस घटना में कई लोगों को…
Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) साकार कर रही है घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) साकार कर रही है घर का सपना

देहरादून: प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) के तहत उत्तराखंड में अब तक 34 हजार से अधिक आवास बन चुके हैं। अब राज्य सरकार ने योजना के दूसरे चरण के लिए भी भारत सरकार के साथ अनुबंध कर लिया है, जिसमें लाभार्थियों को अधिक आर्थिक अनुदान प्राप्त हो सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) अंतर्गत ‘शहरी क्षेत्र में रहने वाले सभी आवास विहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में 3.00 लाख से लेकर 18.00 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले आवास विहीन परिवारों को चार घटकों के तहत आवास निर्माण के लिए सब्सिडी…
Read More
गढ़वाल और प्रथम विश्वयुद्ध पुस्तक का लोकार्पण

गढ़वाल और प्रथम विश्वयुद्ध पुस्तक का लोकार्पण

देहरादून: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र कि ओर से आज अपराह्न 4:00 बजे लेखक और शिक्षविद देवेश जोशी की पुस्तक गढ़वाल और प्रथम विश्वयुद्ध का लोकार्पण केंद्र के सभागार में किया गया। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती राधा रतूड़ी मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन थीं. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि छ: वर्षों के अथक परिश्रम और गहन शोध के आधार पर लिखी गयी ये पुस्तक निश्चित ही इस क्षेत्र की समृद्ध सैन्य परम्परा का ऐतिहासिक परिदृश्य प्रस्तुत करती है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध से पूर्व…
Read More
बिग ब्रेकिंग: आयुक्त दीपक रावत ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…

बिग ब्रेकिंग: आयुक्त दीपक रावत ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…

आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की कुमाऊं मंडल की समीक्षा की। आयुक्त रावत ने कुमाऊं मण्डल के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर सभी जिलों के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को भूमि क्रय करते समय जो प्रयोजन बताया गया था, वह प्रयोजन हो रहा है उस की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल में जिन लोगों ने भूमि धार्मिक प्रयोजन के लिए ली है लेकिन उसका प्रयोग होटल, रिसॉर्ट आदि में हो रहा है तो उसकी जांच कर कार्रवाई…
Read More
लोरेंजो सर्चेस फॉर द मीनिंग ऑफ लाइफ को साहित्य के लिए 2024 जेसीबी पुरस्कार

लोरेंजो सर्चेस फॉर द मीनिंग ऑफ लाइफ को साहित्य के लिए 2024 जेसीबी पुरस्कार

स्पीकिंग टाइगर बुक्स द्वारा प्रकाशित उपमन्यु चटर्जी द्वारा लिखित लोरेंजो सर्चेस फॉर द मीनिंग ऑफ लाइफ को साहित्य के लिए 2024 जेसीबी पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया गया है, और 25 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम जेसीबी इंडिया मुख्यालय, बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया था। प्रतिष्ठित ट्रॉफी, जो दिल्ली के कलाकार जोड़ी, ठुकराल और टैगरा द्वारा बनाई गई एक मूर्ति है, जिसका शीर्षक ‘मिरर मेल्टिंग’ है, उपमन्यु चटर्जी को प्रदान की गई। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जेसीबी के चेयरमैन लॉर्ड बैमफोर्ड की ओर से जेसीबी इंडिया के सीईओ और एमडी दीपक शेट्टी…
Read More