13
Oct
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के निर्देश पर केदारनाथ के महत्वपूर्ण उपचुनाव को मध्यनजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि खटीमा के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं झबरेड़ा के विधायक बिरेन्द्र जाति को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। करन माहरा ने पर्यवेक्षकों से अपेक्षा की है कि वे शीघ्रता शीघ्र केदारनाथ विधानसभा पहुंचकर जिला ब्लॉक,नगर अध्यक्ष,पीसीसी सदस्य,कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए सभी से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश…